संताली - हिन्दी व्याकरण
संताली ग्रामर : वाक्य तथा उसके भाग शब्दों के ऐसे समूह को, जो एक निश्चित ढंग से क्रमबद्ध हो तथा पूर्ण अर्थ देता हो , उसे संताली में ayat कहा जाता है । इन वाक्यों को पढ़ें - Uni do̱e ińren ho̱po̱nkana (Ińren ho̱po̱nkanae).-वह मेरा बेटा है । Khe̱tko siok̕kana (Onko do̱ khe̱tko siok̕kana).-वे खेत जोत रहा हैं । Uni do̱e Mạńji Babakana (Mạńjhi Babakanae)-वह प्रधान है । Uni do̱e ḍakṭor kana (Ḍakto̱rkanae). -वह चिकित्सक है । ऊपर प्रत्येक पंक्ति में शब्दों के समूह हैं । ये शब्द एक निश्चित क्रम में रखे गये हैं तथा इनमें पूर्ण अर्थ निकलता है । इसे ayat कहते हैं । Ayat Hạṭiń (वाक्य के भाग) वाक्य के दो भाग होते हैं - 1.Subject {Kạmiạ (उद्देश्य/कर्ता )} 2. predicate {Lạlạiak̕ (विधेय)} इन वाक्यों को पढ़ें - A ...